Back to Home About Us Contact Us Feedback
Back to Home Feedback Contact Us

नवीनतम सामान्य ज्ञान

पद्म विभूषण-2012 पुरस्कारों की सूची

अपने संगीत से पूरे देश में ब्रह्मपुत्र की खुशबू बिखेरने वाले प्रख्यात संगीतज्ञ भूपेन हजारिका और जाने माने कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 2012 के 109 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें हिंदी सिनेमा को कई नए मुकाम देने वाले कलाकार धर्मेंद्र और शबाना आजमी को पद्म भूषण देने का फैसला किया गया है।

सिने जगत से इन दो दिग्गजों के अलावा फिल्म सलाम मुंबई के निर्देशन के लिए ख्याति प्राप्त कर चुकीं मीरा नायर को भी पद्म भूषण दिया जाएगा। 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में प्रयोग के दौर में अभिनय का लोहा मनवा चुकीं शबाना को पद्मश्री पुरस्कार पहले ही दिया जा चुका है। कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके नौकरशाह टी. एस. राजेश्वर, चित्रकारी और शिल्प के क्षेत्र में के.जी. सुब्रह्मण्यन और घुटने की सर्जरी के माहिर हड्डी विशेषज्ञ डॉ. के. एच. संचेती को भी पद्म विभूषण देने का फैसला सरकार ने किया गया है।

इस साल 14 विदेशियों और अप्रवासी भारतीयों को पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है। इनमें सिंगापुर के राजनीतिज्ञ और विदेशी मामलों के मंत्री जार्ज योंग बून इओ को पद्म भूषण दिया जाएगा। इनके अलावा अप्रवासी भारतीयों में से अमेरिका की विद्या दिहोजिया और इंग्लैंड के डॉ. होमी के भाभा का नाम शामिल है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद और राजनयिक रोनेन सेन को भी पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। ज्ञात हो कि रोनेन सेन ने अमेरिका में राजदूत रहने के दौरान भारतीय राजनेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था। बाद में सरकार से माफी मांगने पर विवाद ठंडा पड़ा।

पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में 77 नाम हैं। इनमें श्याम बेनेगल के साथ लंबे समय तक संगीत की जिम्मेदारी संभालने वाले संगीतज्ञ बनराज भाटिया का नाम सबसे उपर है। बनराज ने तमस और सरदारी बेगम जैसी चर्चित फिल्मों को संगीतबद्ध किया है। 80 के दशक में जवान हो रही पीढ़ी को टेलीवजन सीरियल भारत एक खोज और अंधायुग के क्रेडिट रोल में बनराज भाटिया का नाम आज भी याद होगा। बनराज के अलावा वोकल संगीत के लिए जिया फरीदुद्दीन डागर को भी इस बार पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

पद्म विभूषण -
के. जी. सुब्रमण्यम -चित्रकार
दिवंगत मारियो द मिरांडा -काटूर्निस्ट
दिवंगत भूपेन हजारिका -संगीतकार, गायक
डॉ. कांतिलाल हस्तीमल संचेती – चिकित्सक
टी. वी. राजेश्वर -प्रशासनिक अधिकारी

पद्म भूषण -
शबाना आजमी -अभिनेत्री
खालिद चौधरी… रंगमंच
श्री जतिन दास .. चित्रकार
पंडित बुद्धदेव दास गुप्ता.. सरोद वादक
श्री धर्मेन्द, … अभिनेता
डा. पी वी गोपालकृष्णन.. संगीत
सुश्री मीरा नायर .. सिनेमा
श्री एम एस गोपाल कृष्णन .. संगीत
श्री अनीश कपूर .. चित्रकार
श्री सत्य नारायण गोयनका… सामाजिक कार्य
डा. पी चंद्रशेखर राव .. सार्वजनिक मामले
श्री जार्ज यंग बून यो .. सार्वजनिक मामले
प्रो. सुशील कुमार चित्रे .. विज्ञान और इंजीनयरी
डा. एम एस रघुनाथन .. विज्ञान और इंजीनयरी
श्री एस एम वेलायन .. व्यापार और उद्योग
श्री बालासुब्रमण्यम मुत्थुरामन.. व्यापार और उद्योग
डा. सुरेश एच आडवाणी .. चिकित्सा
डा. एन एच वाडिया .. चिकित्सा
डा. देवी प्रसाद शेट्टा.. चिकित्सा
डा. शांताराम बलवंत मुजूमदार .. साहित्य और शिक्षा
प्रो. विद्या दहेजिया.. साहित्य और शिक्षा
प्रो. अरविंद पनागरिया .. साहित्य और शिक्षा
डा. जोश परेरा .. साहित्य और शिक्षा
डा. होमी के भाभा .. साहित्य और शिक्षा
श्री एन विट्ठल .. प्रशासनिक अधिकारी
श्री माता प्रसाद .. प्रशासनिक अधिकारी
श्री रोनेन सेन.. प्रशासनिक अधिकारी

पद्म श्री -
श्री वनराज भाटिया .. संगीतकार
श्री जिया फरीदुद्दीन डागर..ध्रपद गायक
श्रीमती एन इबेनमी देवी .. मणिपुर नर्तकी
श्री रामचंद, सुब्रया हेगडे चिट्ठानी .. नर्तक
श्री मोती लाल खेम्पू .. नाटककार
श्री शाहिद परवेज खान .. सितार वादक
श्री मोहनलाल कुमार .. शिल्पकार
श्री साकार खान मंगनियार.. लोक संगीत
श्रीमती जोय मिशेल .. रंगकर्मी
डा. मिनाती मिश्रा.. ओडिसी नर्तकी
श्री एन मुत्थुस्वामी .. रंगकर्मी
श्रीमती आर नागरत्नमा.. रंगकर्मी
श्री के एस नम्बूदरी .. कुटियट्टाम नर्तकी
श्रीमती यमुनाबाई वाइकर.. लोकसंगीत
श्री सतीश आलेकर .. नाटककार
पंडित गोपाल प्रसाद दुबे .. छाउ् नर्तक
श्री रमाकांत गुंदेचा और उमाकांत गुंदेचा .. ध्रुपद गायक ..संयुक्त
श्री अनूप जलोटा.. गायक
श्री सोमन नायर प्रियदर्शन.. फिल्म निर्देशक
श्री सुनील जाना .. फोटोग्राफी
सुश्री लैला तैय्यबजी.. हस्तशिल्प
श्री विजय शर्मा.. पेन्टिंग
श्रीमती शमशाद बेगम .. सामाजिक कार्य
श्रीमती रीता देवी .. सामाजिक कार्य
उनियाल संजीव शोभित श्रवण जगबीर1518
डा. पी के गोपाल… सामाजिक कार्य
श्रीमती फूलबासन बाई यादव .. सामाजिक कार्य
डा. जी मणिरत्नम … सामाजिक कार्य
श्री निरंजन प्राणशंकर पांड्या ..सामाजिक कार्य
डा. उमा तुली .. सामाजिक कार्य
श्री सतपाल वर्मा .. सामाजिक कार्य
श्रीमती बिन्नी यंगा .. सामाजिक कार्य
श्री वाई एच मालेगम .. सार्वजनिक मामले
श्री प्रवीण एच पारेख .. सार्वजनिक मामले
डा. वी आदिमूर्ति .. विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
डा. कृष्ण लाल चड्डा .. विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
प्रो. वीरेन्द, सिंह चौहान .. विज्ञान एवं इंजीनियरी
प्रो. रामेश्वर नाथ कौल बामेजाई .. विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
डा. विजयपाल सिंह .. कृषि अनुसंधान
डा. लोकेश कुमार सिंघल.. विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
डा. वाई सुन्दरराजन.. विज्ञान एवं अभियांत्रिकी
प्रो. जगदीश शुक्ला.. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
सुश्री प्रिया पाल … व्यापार एवं उद्योग
श्री शोजी शिबा.. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
श्री गोपीनाथ पिल्लै.. व्यापार एवं उद्योग
श्री अरूण हस्तीमल फिरोदिया .. व्यापार एवं उद्योग
डा. स्वाति ए पीरामल .. व्यापार एवं उद्योग
प्रो. मेंहदी हसन … चिकित्सा
डा. विश्वनाथ मोहन.. चिकित्सा
डा. जे हरीन्द्रन नायर .. चिकित्सा
डा. वी एस नटराजन .. चिकित्सा
डा. जितेन्द, कुमार सिंह..चिकित्सा
डा. श्रीनिवास एस. वैश्य . चिकित्सा
डा. नित्यानंद..चिकित्सा
दिवंगत डा. जुगल किशोर ..होम्योपैथ चिकित्सक
डा. मुकेश बत्रा.. होम्योपैथ चिकित्सक
डा. एबर्ड फिशर .. साहित्य
केदार गुरं्ग.. साहित्य शिक्षा
सुरजीत पातर .. पंजाबी कवि
विजय दत श्रीधर.. शिक्षा साहित्य
इरविन अलन सीले.. 1।
गीता धर्मराजन.. अंग्रेजी लेखिका
प्रो. सच्चिदानंद सहाय.. शिक्षा साहित्य
श्रीमती पेपिता सेठ… शिक्षा साहित्य
डा. आर एम थम्माविया.. शिक्षा साहित्य
अजीत बजाज .. खिलाडी
श्रीमती झूलन गोस्वामी.. महिला क्रिकेटर
जफर इकबाल .. हाकी खिलाडी ।
देवेंद, इन झारिजा.. पैरालंपिक खिलाडी
लिम्बा राम.. तीरंदाज
सैयद मोहम्मद आरिफ.. बैंडमिंटन खिलाडी
रवि चतुर्वेदी .. कमेंटेटर
प्रभाकर वैद्य .. स्वास्थ्य शिक्षा
टी. वेंकपति रेड्डियार. बागवानी
डा. कोटा. यू. कारंथ.. पर्यावरण
के. पदाया.. पुरातत्व
स्वप्न गुहा.. सिरामिक्स
डा. कार्तिकेय वी साराभाई.. पर्यावरण शिक्षा

 
 
 
 

होम | हमारे बारे में | आपकी प्रतिक्रिया | आपके प्रश्न | हमसे सम्पर्क करें
India’s first career related website in Hindi.
Copyright © 2011, Career Salah.com